कहने को जुड़वां बहनें, लेकिन दोनों को चाहिए एक ही बॉयफ्रेंड, तीनों रहेंगे साथ!

जुड़वां लोगों के बीच हमेशा से ही एक-दूसरे के साथ खास रिश्ता होता है. आइडेंटिकल ट्विन्स को छोड़ दें तो आमतौर जुड़वां लोगों की सोच, पसंद अलग-अलग होती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जुड़वां बहनों से मिलवाने जा रहे हैं, जो एक-दूसरे के साथ सबकुछ शेयर करती हैं. ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली ये लड़कियां आइडेंटिकल ट्विंस हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. लेकिन हाल ही में इन लोगों ने कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हैं. इन जुड़वां बहनों का नाम एप्रिल मैडिसन (April Maddison) और अमेलिया मैडिसन (Amelia Maddison) है, जो ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट (Gold Coast) में रहती हैं. दोनों का कहना है कि हमारे बीच का रिश्ता बहुत ही मजबूत है. हम कपड़े भी एक जैसे पहनते हैं. ऐसे में अब हम चाहते हैं कि हमारा बॉयफ्रेंड भी एक ही हो. इन्होंने फ्यूचर प्लान भी बताया.
20 साल की जुड़वां बहनों ने अपने इस अनोखे फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि वे एक ही बॉयफ्रेंड को शेयर करके “थ्रपल” (Throuple) बनाना चाहती हैं. बता दें कि बचपन से ही ये बहनें एक-दूसरे के साथ बार्बी, साइकिल, कपड़े और मेकअप सब कुछ शेयर करती आई हैं और अब वे अपने सपनों का पुरुष भी साथ मिलकर चुनना चाहती हैं. News.com.au से बातचीत में इन दोनों ने बताया कि उन्हें ऐसा “खास” पुरुष चाहिए, जो उनकी भावनाओं को समझे. जुड़वां बहनों के इस खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया. एप्रिल ने कहा, “लोग इसे अजीब मान सकते हैं, लेकिन हमारा टेस्ट हर चीज में एक जैसा है.” दोनों को एक ही तरह के पुरुष पसंद हैं, जो लंबे, मांसल, टैटू वाले और सुंदर दिखते हों, लेकिन सबसे जरूरी है कि वह दयालु, जमीन से जुड़ा और मजेदार इंसान हो.
दोनों का कहना है कि पहले जब हमने अलग-अलग बॉयफ्रेंड बनाए, तो उन्हें हम बहनों के बीच की गहरी बॉन्डिंग देखकर जलन महसूस होने लगी. अमेलिया ने बताया, “पहले हम दोनों के पास बॉयफ्रेंड थे. हमारे बॉयफ्रेंड को शुरू में जुड़वां बहन के साथ डेटिंग मज़ेदार लगता था, लेकिन बाद में वह हमारी नजदीकी से परेशान हो जाते थे.” इसीलिए हमने फैसला किया कि एक ही बॉयफ्रेंड को शेयर करना बेहतर होगा, ताकि जलन की कोई गुंजाइश न रहे. हालांकि, ये जुड़वां बहनें एक बात साफ कर देती हैं कि उनके निजी पल (Personal Moments) हमेशा अलग-अलग लगे. एप्रिल ने कहा, “हमारा बॉयफ्रेंड हमारे साथ निजी तौर पर एक-एक करके समय बिताएगा. हम अलग-अलग कमरों में रहते हैं, तो वह आधा हफ्ता मेरे साथ और आधा अमेलिया के साथ रहेगा.” दोनों बहनें इस बात पर अडिग हैं कि उनमें कभी जलन नहीं होगी.
एप्रिल ने आगे कहा, “हम सबसे अच्छी दोस्त हैं और सब कुछ जोड़ी में करती हैं. हमारे दोस्त, फैशन और ट्रैवल चॉइस एक जैसी है. जलन का सवाल ही नहीं उठता.” बता दें कि एप्रिल और अमेलिया ने पिछले दो सालों में ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन (Online Content Creation) से 80 लाख डॉलर (करीब 67 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमाए हैं. हाल ही में उन्होंने गोल्ड कोस्ट पर 60 लाख डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपये) का एक आलीशान बंगला “बेला कासा” (Bella Casa) खरीदा, जिसमें स्विमिंग पूल और कॉकटेल बार जैसी सुविधाएं हैं. अमेलिया ने कहा, “कई लोग पैसे के लिए रिश्ते बनाते हैं, लेकिन हमें इसकी जरूरत नहीं. हम सिर्फ ऐसा पुरुष चाहते हैं, जो हमारे साथ तालमेल बिठा सके.” वे चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ समुद्र तट पर घूमे, शॉपिंग बैग उठाए और बहनों के बीच दोस्ती को समझे. अमेलिया ने आगे कहा, “लोग वही चीज़ें जज करते हैं, जो वे समझ नहीं पाते. लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर हम खुश हैं और किसी का नुकसान नहीं कर रहे, तो दूसरों की राय मायने नहीं रखती.” उनकी इस बेबाकी ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है.
Source – News18

