Hindi

Ajab-Gajab: 2 पन्ने की फोटोकॉपी का 4000 रुपये बिल, पंचायत ने कर दिया भुगतान

Edited by:

Last Updated:August 27, 2025, 22:18 IST

Shahdol News: शहडौल से अजब गजब मामला सामने आया है. यहां 2 पन्ने की फोटोकॉपी के लिए 4000 रुपये भुगतान किया गया. डीएम का जवाब भी हैरान करने वाला है….

Ajab-Gajab: 2 पन्ने की फोटोकॉपी का 4000 रुपये बिल, पंचायत ने कर दिया भुगतानप्रतीकात्मक.
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत कुदरी में महज दो पन्नों की फोटोकॉपी के लिए 4000 रुपये का बिल बनाया गया. सरपंच और पंचायत सचिव की कथित मिलीभगत से यह फर्जी बिल पास हो गया. भुगतान भी कर दिया गया. अब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बिल में दिखाया गया कि ‘राज फोटो कॉपी सेंटर एवं डिजिटल स्टूडियो’ से दो पन्नों की कॉपी के लिए 2000 रुपये प्रति पन्ना की दर से कुल 4000 रुपये लिए गए, जबकि सामान्य रूप से फोटोकॉपी की कीमत 1-2 रुपये प्रति पन्ना होती है. बिल में अन्य सामग्री का भी जिक्र है, लेकिन मुख्य रूप से यह फोटोकॉपी पर केंद्रित है. पंचायत ने अपनी आधिकारिक मुहर लगाकर इसे मंजूर किया.

यह घटना शहडोल जिले में लगातार उजागर हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों की श्रृंखला में नया अध्याय है. ग्रामीण विकास के लिए आवंटित राशि का इस तरह हेरफेर आम लोगों तक पहुंचने वाली सुविधाओं को प्रभावित कर रहा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे फर्जी बिलों से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता की कमी उजागर होती है.

लिखने में हुई होगी त्रुटि…
वहीं, शहडोल कलेक्टर केदार सिंह ने मामले पर कहा, “संभवतः क्वांटिटी 2000 और दर 2 रुपये लिखने में त्रुटि हुई होगी.” हालांकि, उनका यह बयान लोगों को संतुष्ट नहीं कर पाया. विपक्षी पार्टियां और सामाजिक कार्यकर्ता इसकी जांच की मांग कर रहे हैं. जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

Ajab-Gajab: 2 पन्ने की फोटोकॉपी का 4000 रुपये बिल, पंचायत ने कर दिया भुगतान

और पढ़ें

Source – News18